Home Guard Vacancy 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

Ads

Home Guard Vacancy 2026: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, यहां होमगार्ड्स स्वयं सेवकों के पदों पर होगी बंपर भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 08:41 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 08:41 AM IST

Home Guard Vacancy 2026 | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • उत्तराखंड में होमगार्ड्स स्वयं सेवक के 920 पदों पर भर्ती
  • हरिद्वार, नैनीताल और देहरादून में सबसे अधिक पद
  • आवेदन की अंतिम तिथि 22 मई 2026 तय

नई दिल्ली: Home Guard Vacancy 2026 अगर आप भी नौकरी कर तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, उत्तराखंड में होमगार्ड्स स्वयं सेवक की भर्ती होने जा रही है। इस संबंध में होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय उत्तराखंड देहरादून ने आदेश भी जारी कर दिया है। जारी नॉटिफिकेशन के अनुसार, 13 जनपदों के लिए कुल 920 पदों के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। जिसमें 567 पद अनारक्षित हैं।

Home Guard Vacancy 2026 जारी विवरण के मुताबिक सबसे अधिक 216 पद हरिद्वार जनपद में, जबकि 155 पद नैनीताल और 152 पद देहरादून में भरे जाएंगे। इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में 76, टिहरी में 57, उत्तरकाशी में 55, पौड़ी गढ़वाल में 60 सहित अन्य जिलों में भी भर्ती की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के तहत 30 अप्रैल 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा। जिसके बाद एक मई से इसे समाचार पत्रों में प्रकाशित किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी 22 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद 23 मई से 4 जून तक आवेदनों की जांच (स्क्रूटिनी) की जाएगी और 6 जून से शारीरिक मापतौल एवं भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी।

इन्हें भी पढ़ें:-

कुल कितने पदों पर भर्ती होगी?

कुल 920 पदों पर भर्ती होगी।

सबसे अधिक पद किस जिले में हैं?

हरिद्वार में 216 पद।

आवेदन कब तक किए जा सकते हैं?

22 मई 2026 तक।