मोदी की अपील के बाद मप्र के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के वाहन घटाए

Ads

मोदी की अपील के बाद मप्र के मुख्यमंत्री ने अपने काफिले के वाहन घटाए

  •  
  • Publish Date - May 13, 2026 / 12:52 AM IST,
    Updated On - May 13, 2026 / 12:52 AM IST

भोपाल, 12 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मितव्ययिता अपील पर अमल करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मंगलवार को अगले आदेश तक अपने काफिले में वाहनों की संख्या घटा दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री यादव ने मंत्रिपरिषद के सदस्यों से राष्ट्रीय हित में पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की अपील की और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री के काफिले में अब पहले के 13 वाहनों की तुलना में केवल आठ वाहन शामिल होंगे।

अधिकारी ने बताया कि उनके दौरों के दौरान वाहन रैलियां भी आयोजित नहीं की जाएंगी। सभी मंत्री अपनी यात्राओं के दौरान न्यूनतम वाहनों का उपयोग करेंगे।

भाषा

खारी संतोष

संतोष