Reported By: Swadesh Bhardawaj
,Alwar Car Fire Accident | Photo Credit: IBC24
श्योपुर: Alwar Car Fire Accident राजस्थान के अलवर जिले से रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां चलती कार में भीषण आग (Fire in Car) लग गई। इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि एक की घायल हो गया है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
Alwar Car Fire Accident मिली जानकरी के अनुसार, घटना दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर बीती रात की है। दरअसल, लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर के समीप एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि कार सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और अंदर में जलने से ही पांच की जिंदा जलकर मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। सभी वैष्णोदेवी से दर्शन कर अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणगढ़ के पास पहुँचते ही सफर मातम में बदल गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है और सभी की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल आग किस वजह से लगी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।