Bihar News: होली की खुशियां बदली मातम में… 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले में नदी में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Bihar News: होली की खुशियां बदली मातम में… 3 सगी बहनों समेत 6 बच्चों की हुई मौत, गांव में दौड़ी शोक की लहर

Bihar News/Image Credit: IBC24 File Photo

Modified Date: March 4, 2026 / 08:02 am IST
Published Date: March 4, 2026 7:59 am IST
HIGHLIGHTS
  • बिहार के मोतिहारी जिले में नदी में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
  • इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।
  • मरने वाले 6 बच्चों में तीन सगी बहने भी शामिल है।

Bihar News: मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी जिले से एक दर्दनाक खबर निकलकर सामने आ रही है। होली से थी एक दिन पहले यहां ऐसा कुछ हुआ, जिससे पूरे गांव में मातम फ़ैल गया। दरअसल, नदी में नहाने गए 6 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है।

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मोतिहारी जिले के केसरिया प्रखंड के राघवा पंचायत की है। यहँ गांव के कुछ बच्चे राघवा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय 6 बच्चे गहरे पानी में चले गए। उन्हें तैरना नहीं आता था और देखते ही देखते वे डूबने लगे। बच्चों को डूबता हुआ देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश भी की। (Bihar News) काफी मशक्कत के बाद बच्चों को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने सभी 6 बच्चों को मृत घोषित कर दिया।

3 सगी बहनों की हुई मौत

Bihar News: नदी में नहाने के दौरान हुए हादसे में ऋण सगी बहनों की मौत हो गई है। तीनों बहनों की पहचान धर्मेंद्र सहनी की 12 साल की बेटी दीक्षा कुमारी, 6 साल की प्रिया कुमारी और 9 साल की सोनाक्षी कुमारी के रूप में हुई है। इसके अलावा 12 साल की सोनाली कुमारी, 11 साल के प्रिंस कुमार और (Bihar News)  8 साल की छोटी कुमारी भी इस हादसे का शिकार हो गए।

गांव में पसरा मातम

Bihar News: घटना के बाद पूरे मोतिहारी के राघवा पंचायत में शोक की लहर है। जिन घरों में होली की तैयारी हो रही थी, (Bihar News)  वहां अब सन्नाटा पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में हर तरफ चीख-पुकार सुनाई दे रही है। स्थानीय प्रशासन को सूचना दे दी गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पूरा गांव सदमे में है और लोग इस हादसे को लेकर बेहद दुखी हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.