Bhopal Crime News: आरोपी को थाने लेकर आ रही थी पुलिस, तभी रास्ते में की ऐसी हरकत, फिर जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

Ads

Vijay Mewar Murder Case: आरोपी को थाने लेकर आ रही थी पुलिस, तभी रास्ते में की ऐसी हरकत, फिर जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने किया शॉर्ट एनकाउंटर

Vijay Mewar Murder Case | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अशोका गार्डन हत्याकांड के मुख्य आरोपी आशिफ बम का रातीबड़ में शॉट एनकाउंटर
  • विजय मेवाड़ा हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को पकड़ा
  • परिजन और हिंदू संगठनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया

भोपाल: Vijay Mewar Murder Case मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां अशोका गार्डन हत्याकांड के आरोपी आशिफ बम का शॉट एनकाउंटर हो गया है। यह घटना रातीबड़ इलाके में हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि अशोका गार्डन में जो हत्याकांड हुई थी, उसका तीसरा आरोपी पकड़ा गया है और जब पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने ले जाया जा रही थी तो रातीबड़ के पास उसका शॉट एनकाउंटर किया गया है। बताया जा रहा है कि जब पुलिस उसे पकड़कर ला रही थी, इसी दौरान आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर हमला करने का प्रयास किया। जिसके बाद पुलिस ने उसका शॉट एनकाउंटर कर दिया। जिसके बाद आरोपी आशिफ को इमरजेंसी ​मेडिसिन विभाग ले जाया गया। मेडिसिन विभाग के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

क्या है पूरा मामला

Bhopal Crime News दरअसल रविवार रात मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर विजय मेवाड़ा की हत्या (Vijay Mewar Murder Case) कर दी थी। इस मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी आसिफ बम को पुलिस ने आज गिरफ्तार की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आसिफ बम पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वहीं हत्याकांड को लेकर हिंदू संगठनों का आक्रोश बढ़ गया और आरोपियों के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की जा रही है।

परिजन और हिंदू संगठनों खोला मोर्चा

सोमवार सुबह गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने सुभाष कॉलोनी में चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाइश के बाद करीब आधे घंटे में जाम खुल सका। इस दौरान परिजन का पुलिस से विवाद भी हुआ। परिजन हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ थाना परिसर में प्रदर्शन किया।

इतना ही नहीं हिंदू संगठनों ने विजय मेवाड़ा हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री निवास तक पैदल मार्च निकाला। शकल हिंदू समाज के ऐलान पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे और विजय मेवाड़ा को न्याय दिलाने की मांग की। हिंदू संगठनों ने हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपियों पर एनएसए लगाने और उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की मांग उठाई।

इन्हें भी पढ़े:-

आशिफ बम कौन है?

आशिफ बम अशोका गार्डन हत्याकांड का मुख्य आरोपी है, जिस पर ₹30,000 का इनाम था।

एनकाउंटर कब और कहाँ हुआ?

एनकाउंटर भोपाल के रातीबड़ इलाके में हुआ जब पुलिस आरोपी को थाने ले जा रही थी।

विजय मेवाड़ा की हत्या कैसे हुई थी?

मामूली विवाद के बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर विजय मेवाड़ा की हत्या कर दी थी।