Reported By: Sakshi Tripathi
,Bhopal Rape News / Image Source : file
भोपाल: Bhopal Rape News मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहाँ हबीबगंज थाना क्षेत्र में एक 70 वर्षीय रिटायर्ड वकील पर 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है।
Habibganj Rape Case मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता मासूम बच्ची आरोपी के घर पर ही खेल रही थी। उस समय आरोपी के घर में उसके परिवार के अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जिनके साथ बच्ची खेल रही थी। इसी बीच, मौका पाकर आरोपी ने बच्ची को अपनी दरिंदगी का शिकार बना लिया। यह घटना तब सामने आई जब बच्ची की मां ने उसके शरीर पर चोट के निशान देखे। अपनी बेटी की हालत देखकर घबराई मां ने जब उससे पूछा, तो मासूम ने आरोपी बुजुर्ग की हैवानियत भरी करतूत के बारे में आपबीती बताई।
घटना की सूचना मिलते ही हबीबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर तत्काल मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में पुलिस गहनता से जांच कर रही है