bhopal chakubazi/ image source: IBC24
भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। मामले का वीडियो भी सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। लोग इस वारदात को सुनकर हैरान हो गए हैं। वहीं, मामले को लेकर कई बड़े खुलासे भी हो रहे हैं।
10वीं क्लास के छात्र पर 30 सेकेंड में 27 बार चाकू-छुरी से हमला…#MadhyaPradesh #MPNews #CrimeNews | Madhya Pradesh | MP News | Crime News
https://t.co/uCw8a7OwMt— IBC24 News (@IBC24News) February 23, 2026
दरअसल, भोपाल के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां 10वीं कक्षा के एक छात्र पर दो नाबालिग आरोपियों ने फिल्मी अंदाज में घुसकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दियाघायल छात्र के हाथों में 10 से अधिक गहरे कट लगे। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने महज 30 सेकेंड के भीतर छात्र पर 27 बार वार किए और मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
हमले में घायल छात्र के हाथों में 10 से अधिक गहरे कट लगे हैं और उसकी दो उंगलियां भी कट गईं। इसके अलावा कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग में साथ पढ़ते हैं और दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले हुए विवाद में थप्पड़ मारने की घटना का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर हमले का वीडियो भी वायरल किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार नाबालिग आरोपियों की तलाश में टीमें जुटा दी गई हैं। इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।