भोपाल में मासूम से रेप और हत्या का मामला, आरोपी की मां और बहन के सेक्स रैकेट से जुड़े होने का संदेह, मानव तस्करी का रिकॉर्ड मिला

rape and murder of an innocent in Bhopal: आरोपी की मां पहले मानव तस्करी के एक मामले में लिप्त थी। वहीं मां और बहन के सेक्स रैकेट से जुड़े होने के पुलिस को संदेह है। घर में लगातार संदिग्ध लोगों के आने के चलते 2 मकानों से आरोपी परिवार को निकाला गया था।

भोपाल में मासूम से रेप और हत्या का मामला, आरोपी की मां और बहन के सेक्स रैकेट से जुड़े होने का संदेह, मानव तस्करी का रिकॉर्ड मिला
Modified Date: September 27, 2024 / 11:47 pm IST
Published Date: September 27, 2024 11:46 pm IST

भोपाल: rape and murder of an innocent in Bhopal राजधानी भोपाल में 05 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दिन प्रतिदिन नए नए खुलासे हो रहे हैं। इस मामले का मुख्य आरोपी अतुल 30 सितम्बर तक रिमांड पर रहेगा। वहीं उसकी माँ और बहन को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में आरोपी अतुल की माँ और बहन का भी आपराधिक रिकॉर्ड मिला है।

मां और बहन के सेक्स रैकेट से जुड़े होने के संदेह

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी की मां पहले मानव तस्करी के एक मामले में लिप्त थी। वहीं मां और बहन के सेक्स रैकेट से जुड़े होने के पुलिस को संदेह है। घर में लगातार संदिग्ध लोगों के आने के चलते 2 मकानों से आरोपी परिवार को निकाला गया था। जल्द ही पुलिस आरोपी को लेकर घटनास्थल पर रीक्रिएशन करेगी। फिलहाल घटनास्थल पर अभी 50 से ज्यादा पुलिस बल तैनात किया गया है।

read more: #SarkarOnIBC24 : Law & Order पर जारी है सियासी रार, यात्रा के जरिए Congress मांगे ‘न्याय’ 

rape and murder of an innocent in Bhopal बता दें कि भोपाल के शाहजानाबाद में मासूम की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के बाद इलाके में सन्नाटा फैला हुआ है। घटना के बाद भले ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई, लेकिन लोगों में अभी भी नाराजगी है। मासूम जिस इलाके में रहती थी वहां अभी सनसनी फैली है। हर किसी की जुबान पर इसी घटना की चर्चा है कि आखिर यह कैसे हो गया।

आरोपी की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध

IBC24 संवाददाता ने मृतक मासूम बच्ची के परिजनों से बातचीत की, घटना के बाद पहली बार टीवी स्क्रीन पर आए परिवार की बस एक ही मांग हैकि आरोपियों को भी ऐसी सजा दी जाए जो नजीर बने। दरिंदे का शिकार बनी मासूम की दादी और मां का बुरा हाल है। वहीं पड़ोसियों का उसके घर के सामने जमावड़ा है, उनकी माने तो आरोपी की गतिविधियां पहले से ही संदिग्ध थी, इसी के चलते उसे दो जगह से किराये के घरों से निकाला जा चुका था। लेकिन इस बार उसने इस घटना को अंजाम दे दिया।

read more:  Dhanashree Verma Hot Images: धनश्री वर्मा ने लगाई सोशल मीडिया पर आग.. शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने कहा ‘चलती-फिरती कोकीन हो आप’..
बच्ची के घरवाले तो बेहाल हैं ही, वही पड़ोसियों की आंखों से भी आंसू थम नहीं रहे है। वो आरोपी को फांसी की सजा की मांग कर रहे हैं। अभी भी इलाके में सन्नाटा तो है। वहीं पुलिस बल तैनात है, पहली बार मासूम को तलाशने ड्रोन की मदद ली गई, पुलिस बल सर्च के लिए मैदान में उतरा लेकिन हाथ आया तो मासूम का शव।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com