MP Weather Updates : सावधान! भोपाल-इंदौर समेत एमपी के 12 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार, इस एक जिले में टूट गए गर्मी के सारे रिकॉर्ड

Ads

मध्य प्रदेश में गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। खंडवा में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि राज्य के 12 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत के आसार कम हैं।

  • Reported By: Sakshi Tripathi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 17, 2026 / 07:48 AM IST,
    Updated On - May 17, 2026 / 07:52 AM IST

MP Weather Updates / Image Source : AI GENERATED

HIGHLIGHTS
  • मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का असर, खंडवा में तापमान 45.1°C तक पहुंचा
  • नौगांव समेत 12 शहरों में पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज
  • भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर और उज्जैन में भी तेज गर्मी से जनजीवन प्रभावित

भोपाल : MP Weather Updates मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर लगातार जारी है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खंडवा और नौगांव में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि खंडवा में सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। राज्य के करीब 12 शहरों में पारा 43 डिग्री के पार निकल गया है, जिससे लोग तेज गर्मी का सामना कर रहे हैं।

खंडवा और नौगांव में तापमान 44 डिग्री के पार

मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों में गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। Madhya Pradesh Heatwave भोपाल में तापमान 42.4 डिग्री, जबलपुर में 43.2 डिग्री, इंदौर में 41.1 डिग्री, उज्जैन में 42 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके अलावा नौगांव में पारा 44.2 डिग्री और खंडवा में 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो बढ़ते-बढ़ते सबसे ज्यादा 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

12 शहरों में तापमान 43 डिग्री के पार रहा

प्रदेश के 12 शहरों जैसे शाजापुर, सागर, खरगोन, रायसेन, श्योपुर, नरसिंहपुर, गुना, खजुराहो, रतलाम, दतिया, दमोह और टीकमगढ़ में भी पारा 43 डिग्री के पार रहा। फिलहाल तापमान में हो रही इस बढ़ोतरी से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

इन्हें भी पढ़ें :