Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कुछ ही देर में राज्य स्तरीय समारोह में फहराएंगे तिरंगा

Ads

Independence Day 2026: स्वतंत्रता दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई, कुछ ही देर में राज्य स्तरीय समारोह में फहराएंगे तिरंगा

  •  
  • Publish Date - August 15, 2026 / 08:38 AM IST,
    Updated On - August 15, 2026 / 08:47 AM IST
HIGHLIGHTS
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड मैदान में ध्वजारोहण करेंगे
  • समारोह में पुलिस बैंड समेत 22 टुकड़ियां मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी
  • उत्कृष्ट सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों से सम्मानित किया जाएगा

भोपाल। Independence Day 2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने स्वतंत्रता की 80 वीं वर्षगांठ पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश को स्वतंत्र करवाने के लिए अपने जीवन का बलिदान करने वाले अनेक सेनानियों और राष्ट्र प्रेमियों का योगदान अविस्मरणीय रहेगा। स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर ऐसे सभी बलिदानियों का स्मरण करते हुए राष्ट्र उन्हें आदरांजलि अर्पित कर रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हम सभी के लिए विशेष त्यौहार भी है, जो हमें आत्म-चिंतन, भविष्य की रूप-रेखा एवं प्रदेश के विकास में अपने योगदान को सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश को अनेक सौगातें मिली हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्वास व्यक्त किया कि विकास का कारवां जन सहयोग से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

 

सीएम राज्य स्तरीय समारोह में करेंगे ध्वजारोहण (MP Independence Day Celebration)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करेंगे। वे समारोह में संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। शनिवार, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस का राज्य स्तरीय समारोह लाल परेड मैदान में आयोजित होगा।

जनता के नाम संदेश का करेंगे वाचन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे और प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। समारोह में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियां अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी। परेड का नेतृत्व भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी एवं एसडीओपी सिहोरा, जबलपुर आदित्य सिंघारिया करेंगे। सहायक परेड कमांडर की भूमिका नगर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली हेमंत कुमार निभाएंगे।

पुलिस बैंड सहित 22 टुकड़ियां प्रस्तुत करेंगी आकर्षक परेड

परेड में महाराष्ट्र पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी, गाइड, स्काउट्स, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वरोही दल की टुकड़ियां शामिल होंगी।

अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रदान करेंगे पुरस्कार

Independence Day 2026 समारोह में उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों और कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव परेड कमांडर एवं प्लाटून कमांडरों को पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। राज्यस्तरीय समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय बनाने के लिए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग तथा नागरिकों के आवागमन सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश में 15 अगस्त 2026 को ध्वजारोहण कौन करेंगे?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।

मध्य प्रदेश का राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह कहां होगा?

राज्य स्तरीय समारोह भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में कितनी टुकड़ियां मार्च पास्ट करेंगी?

समारोह में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियां अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी।

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव क्या करेंगे?

सीएम यादव ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण करेंगे, संयुक्त परेड की सलामी लेंगे और प्रदेश की जनता के नाम अपना संदेश पढ़ेंगे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में किन्हें सम्मानित किया जाएगा?

उत्कृष्ट और उल्लेखनीय सेवाओं के लिए चयनित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदकों से अलंकृत किया जाएगा। मुख्यमंत्री परेड कमांडर और प्लाटून कमांडरों को पुरस्कार भी देंगे।