Mohan Cabinet Ki Baithak: भोपाल: भोपाल में मोहन कैबिनेट की बैठक संपन्न हो गई है, जिसमें कई अहम निर्णयों पर मुहर लगाई गई। बैठक के बाद चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित नारी शक्ति वंदन अधिनियम को वर्ष 2029 में लागू करने की दिशा में संसद कानून बनाने जा रही है। इस अहम पहल को लेकर राज्य सरकार भी सक्रिय नजर आ रही है और इसे लेकर प्रदेशभर में जागरूकता बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस महत्वपूर्ण कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में यह अधिनियम ऐतिहासिक साबित होगा। इसी क्रम में मध्य प्रदेश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर व्यापक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सरकार ने 25 अप्रैल तक “नारी शक्ति वंदन उत्सव” मनाने का फैसला लिया है, जिसके तहत पद यात्राएं, जनजागरूकता अभियान और महाविद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन फैसलों पर भी लगी मुहर
रायसेन में उन्नत कृषि महोत्सव के आयोजन पर जोर, किसानों को नई तकनीक से जोड़ने के फैसले पर भी मुहर लगी
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए संसद के विशेष सत्र के समर्थन के फैसले पर भी मुहर लगी
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और पहल के लिए कैबिनेट ने औपचारिक आभार प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई
प्रदेश में सिंचाई रकबा बढ़ाने की दिशा में चल रही योजनाओं को आगे बढ़ाने के फैसले पर भी मुहर लगी
सागर जिले की मीडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी, इस फैसले पर भी मुहर लगी
286 करोड़ की लागत से परियोजना निर्माण और 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा विस्तार के फैसले पर भी मुहर लगी
सागर जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों के किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी
खाद पर न्यूट्रियंट बेस्ड सब्सिडी (NBS) को स्वीकृति देने और 4317 करोड़ राशि मंजूर करने के फैसले पर भी मुहर लगी
वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद किसानों को प्राथमिकता देने की नीति को जारी रखने के फैसले पर भी मुहर लगी
नक्सल मुक्त अभियान में योगदान के लिए गृह मंत्री अमित शाह के अभिनंदन प्रस्ताव पर भी मुहर लगी
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनजातीय महोत्सव आयोजित करने के फैसले पर भी मुहर लगी
विभिन्न शासकीय योजनाओं की निरंतरता बनाए रखने के प्रस्तावों पर भी मुहर लगी
प्रदेश में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की रणनीति को जारी रखने और 25% वृद्धि के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के फैसले पर भी मुहर लगी
9.96 लाख लीटर से बढ़ाकर 12.460 लाख लीटर प्रतिदिन दुग्ध उत्पादन की उपलब्धि को आगे मजबूत करने के फैसले पर भी मुहर लगी
ओलावृष्टि और बारिश से खराब फसलों का सर्वे कराकर राहत देने के फैसले पर भी मुहर लगी
प्रभावित किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ देने के निर्णय पर भी मुहर लगी
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना को जारी रखने के फैसले पर भी मुहर लगी
मध्यान भोजन परिषद की स्वीकृति और संचालन को निरंतर जारी रखने के फैसले पर भी मुहर लगी
मिशन शक्ति के तहत संचालित योजनाओं को जारी रखने के फैसले पर भी मुहर लगी
राजगढ़, मंडला, नीमच, मंदसौर, श्योपुर और सिंगरौली में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना की निरंतरता के फैसले पर भी मुहर लगी
कृषि विभाग की मैकेनाइजेशन योजना को आगे जारी रखने के फैसले पर भी मुहर लगी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों को राहत देने के ऐलान को लागू करने के फैसले पर भी मुहर लगी