MP Assembly Special Session / Image Source : X
भोपाल : MP Assembly Special Session मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का एक दिन का विशेष सत्र शुरू हुआ। यह सत्र मुख्य रूप से ‘नारी शक्ति वंदन’ विषय पर चर्चा और महिला सशक्तिकरण के मुद्दों के लिए बुलाया गया था। लेकिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे सदन का माहौल गरमा गया। सत्र के दौरान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्हें जिहादी और तालिबानी मानसिकता वाला करार दिया।
सदन में कार्यवाही के दौरान बीजेपी विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि विपक्ष जिहादी और तालिबानी मानसिकता का है। Usha Thakur Jihad Statement, उन्होंने सदन में कहा कि विपक्ष ने हमेशा निजी स्वार्थों के लिए संशोधनों का सहारा लिया और कभी महिलाओं के वास्तविक हित के बारे में नहीं सोचा। उन्होंने विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा, “आपने सिर्फ अपना हित देखा है, अपने गिरेबान में झांकें और प्रायश्चित करें, अभी भी समय है।”
आपको बता दें कि सोमवार को मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित किया जा रहा है। सत्र की शुरुआत दिवंगत पूर्व विधायकों और पूर्व केंद्रीय मंत्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव सदन में एक सरकारी संकल्प पेश करेंगे, जिसमें संसद और देश की सभी राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने की मांग की जाएगी।