MP Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, लेकिन इन शहरों में 40°C तक पहुंचेगा पारा! मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, लेकिन इन शहरों में 40°C तक पहुंचेगा पारा! मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update Today: फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, लेकिन इन शहरों में 40°C तक पहुंचेगा पारा! मौसम विभाग की चेतावनी

MP Weather Update Today/Image Source: symbolic

Modified Date: March 3, 2026 / 07:50 am IST
Published Date: March 3, 2026 7:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • अप्रैल-मई में चलेगी लू
  • मार्च में बढ़ेगा तापमान
  • बारिश के भी आसार

भोपाल: MP Weather Update Today: राजधानी भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग के अनुसार 1 मार्च से प्रदेश में ग्रीष्म सीजन की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। हालांकि मार्च में लू चलने का फिलहाल कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

15-20 दिन तक हीट वेव का अलर्ट (MP Weather Update)

MP Weather Update Today: मौसम केंद्र के अनुमान के मुताबिक इस बार अप्रैल और मई में प्रदेश में 15 से 20 दिन तक हीट वेव यानी लू चल सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि गर्मी का असर इस बार ज्यादा दिनों तक बना रह सकता है। मार्च के शुरुआती दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कई शहरों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री या उससे अधिक रहने की संभावना है।

अप्रैल-मई में कहर बरपाएगी लू! (MP Weather Today)

MP Weather Update Today: दूसरी ओर, वेस्टर्न डिस्टरबेंस और संभावित चक्रवाती सिस्टम के असर से भोपाल, इंदौर और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। मौसम केंद्र ने इसे लेकर पूर्वानुमान जारी करते हुए लोगों को दिन में तेज धूप से बचने, पर्याप्त पानी पीने और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।