Twisha Sharma Husband Arrested / Image Source : AI GENERATED
भोपाल: Twisha Sharma Husband Arrested मॉडल और एक्टर त्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में शुक्रवार रात को हिरासत में लिए जाने के बाद समर्थ सिंह अभी भी भोपाल के कटारा हिल्स थाने में पुलिस की कस्टडी में है। पुलिस थोड़ी ही देर में उसका मेडिकल कराने की तैयारी कर रही है, जिसके तुरंत बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस बीच, समर्थ सिंह के वकील और उनके भाई भी कटारा हिल्स थाने पहुंच चुके हैं।
इस हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस की कार्रवाई अब बेहद तेज हो गई है। आधी रात को भोपाल लाए जाने के बाद से समर्थ सिंह से थाने में लगातार पूछताछ की जा रही है। Giribala Singh Son Samarth अब पुलिस उसे मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लेकर जाने वाली है। मेडिकल की प्रक्रिया पूरी होते ही समर्थ सिंह को कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा, जहाँ पुलिस आगे कीपूछताछ के लिए उसकी रिमांड मांग सकती है।
आपको बता दें कि एक्टर त्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही उनका वकील पति समर्थ सिंह एक हफ्ते से ज्यादा समय से फरार चल रहा था। त्विशा के माता-पिता ने समर्थ और उसकी मां पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में जहाँ सास को पहले ही अग्रिम जमानत मिल चुकी है, वहीं अब समर्थ की कोर्ट में होने वाली पेशी पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।