BJP leader Ashish Aggarwal retaliated on Sajjan Singh Verma's statement
इंदौर। मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी पार्टी जो भगवान राम को काल्पनिक बताती हो, हिंदुत्व को आतंकवाद और उनके नेता कोर्ट में जनेऊ डालकर चलते हैं, कमलनाथ छिंदवाड़ा में कथा करवा रहे हैं। इसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ने नेता ऐसे बयान देते हैं।
read more : नम्रता मल्ला ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, जमकर हिलाई कमरिया, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
आशीष अग्रवाल ने कहा कि सज्जन सिंह वर्मा जैसे नेताओं को पार्टी से बाहर निकाल दें या माफी मंगवाएं। धीरेंद्र शास्त्री ज्ञानवापी मस्जिद के सवाल पर आशीष अग्रवाल ने कहा कि अगर मस्जिद है तो त्रिशूल, देवी देवताओं के चित्र कैसे आए। कैलाश विजयवर्गीय के बयान को लेकर आशीष अग्रवाल ने कहा हमें शब्दों पर नहीं भावनाओं पर जाना चाहिए। विजयवर्गीय हमारे वरिष्ठ नेता हैं उनके मन की पीड़ा है। उसको भावनाओं में लेंगे तो हम भी उनसे सहमत हों।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें