भोपाल। BJP MLA daughter death case : राजधानी भोपाल आई यूपी के बीजेपी विधायक की बेटी की मौत हो गई। प्रतापगढ़ से MLA राजेंद्र मोर्या की बेटी पूनम अपने मायके से यहां भोपाल ससुराल आई थी। वहीं संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद किया है।
यह भी पढ़ेंः इंडियन बॉक्स ऑफिस में टूटने वाले है सारे रिकॉर्ड, इस दिन आ रहे इंडिया के सबसे बड़े स्टार…
BJP MLA daughter death case : जानकारी के अनुसार विधायक की बेटी अपने मायके गई थी, वहां से लौटने के बाद पूनम की मौत हो गई। इधर सूचना मिलते ही विधायक के परिजन भोपाल पहुंचे। जिसके बाद पुलिस ने मौत को लेकर जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पूनम की मौत सांस की नली में खाना फंसना बताया जा रहा है। अयोध्या नगर थाना पुलिस ने पीएम रिपोर्ट के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा किया है।
यह भी पढ़ेंः UP NHM CHO ADMIT CARD : कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड