Saumya Chaurasia News
बैतूल। BSP candidate Ashok Bhalavi passes away लोकसभा चुनाव से मध्यप्रदेश के बैतूल लोकसभा सीट से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बहुजन समाज पार्टी की ओर से चुनाव लड़ रहे अशोक भलावी का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि अशोक भलावी का हार्ट अटैक से निधन हुआ है।
BSP candidate Ashok Bhalavi passes away मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सोहागपुर निवासी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को आज करीब दोपहर दो बजे सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
उनके निधन के बाद अब यहां का चुनाव स्थगित हो सकता है। कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा भेजी जा रही है जिस पर आगामी कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा।