मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए

मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए

मुख्यमंत्री यादव ने लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए
Modified Date: July 12, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: July 12, 2026 10:30 pm IST

भोपाल, 12 जुलाई (भाषा) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को राज्य सरकार की प्रमुख लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त जारी करते हुए 1.25 करोड़ से अधिक लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में 1,835 करोड़ रुपये अंतरित किए।

भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यादव ने लाड़ली बहना योजना को ‘क्रांतिकारी’ पहल बताते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप महिला सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत महिलाओं को वित्तीय सहायता के रूप में 1,500 रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं, किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है।

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में क्रियान्वित विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘राज्यभर में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ शुरू की जाएगी।’’

यादव ने भिंड जिले में 322 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले 56 विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण भी किया।

इनमें चार सांदीपनी विद्यालयों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण तथा लहार के शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के विस्तार की घोषणा भी शामिल हैं।

भाषा ब्रजेन्द्र खारी

खारी


लेखक के बारे में