Indore News: मौत के बाद भी कालू डॉग के लिए मोहल्ले वालों का अनोखा प्यार, हिंदू रीति रिवाज से किया तेरहवीं का कार्यक्रम

Ads

Indore News: मौत के बाद भी कालू डॉग के लिए मोहल्ले वालों का अनोखा प्यार, हिंदू रीति रिवाज से किया तेरहवीं का कार्यक्रम

  •  
  • Publish Date - May 4, 2025 / 02:31 PM IST,
    Updated On - May 4, 2025 / 02:36 PM IST

Indore News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • कालू डॉग के प्रति मोहल्लेवासियों का गहरा प्रेम
  • हिंदू रीति-रिवाज से तेहरवीं कार्यक्रम
  • डॉग्स के लिए विशेष भोग

इंदौर: इंसान और जानवर के बीच प्रेम वह अनकहा रिश्ता है, जो शब्दों से नहीं, बल्कि आंखों की गहराई और दिलों की धड़कन से महसूस किया जाता है। यह एक ऐसा बंधन है, जो बिना किसी शर्त के होता है और हर दिन हमें यह सिखाता है कि सच्चा प्रेम स्वार्थी नहीं होता, वह सिर्फ देने का नाम है। ऐसा ही एक मामला मध्यप्रदेश के इंदौर जिले से सामने आया है। जहां एक डॉग की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम छा गया।

Read More: Son Murdered His Father: बेटे ने लोहे के पाइप से पीट-पीटकर की पिता की हत्या, वजह जानकर खिसक जाएगी आपके पैरो तले जमीन 

मिली जानकारी के अनुसार, घटना विजयनगर क्षेत्र के अरण्य नगर का है। दरअसल, इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के स्कीम नंबर 78 के अरण्य नगर क्षेत्र में रहने वाले डॉग कालू की बीमारी के बाद मौत हो गई थी । क्षेत्र के रहवासी उसे इतना प्यार करते थे कि बाकायदा 3 दिन विजयनगर में डॉग हॉस्पिटल में आईसीयू में उसका इलाज भी करवाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

Read More: Mirchi Attack Robbery in Morena: दिनदहाड़े आंखों में मिर्ची डालकर लाखों की लूट, चीखता रह गया व्यापारी, CCTV में कैद हुए बदमाश

उसके बाद क्षेत्र के लोगों ने हिंदू रीति रिवाज से आज उसका तेहरवीं का कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें न केवल पोस्ट के माध्यम से क्षेत्र के सभी पालतू और स्ट्रीट डॉग के पोस्टर बैनर लगाकर उसे श्रद्धांजलि दी गई। बल्कि डॉग्स के पसंदीदा फूड जिसमें दूध टोस्ट जलेबी पेडिग्री टमाटर पनीर रोटी पोहा जैसे तमाम चीज तेहरवीं के भोग के कार्यक्रम में डॉग्स के लिए रखी गई। इस आयोजन में बाकायदा क्षेत्रीय रहवासी ने कालू डॉग के लिए अपना मुंडन भी करवाया।

Read More: Today News Live Update 4 May 2025: PAK को जवाब देने की तैयारी? नेवी चीफ के बाद अब वायु सेना प्रमुख ने की PM मोदी से मुलाकात, जानें देशभर की बड़ी खबरें

कार्यक्रम में सभी चीज क्षेत्र के सभी पालतू डॉग और स्ट्रीट डॉग को खिलाई गई। क्षेत्र के रहने वाले विजेंद्र शर्मा का कहना है कि कालू सबका चहेता था और बहुत ही अच्छा डॉग था। उसने आज तक कभी किसी पर हमला नहीं किया और बाहरी व्यक्तियों के आने पर वह भोककर सभी को आगाह करता था। सभी का उसके प्रति बहुत प्रेम था। इसलिए मोहल्ले के सभी लोगों ने मिलकर हिंदू रीति रिवाज से उसका तेहरवीं का कार्यक्रम किया। वही मुंडन करने वाले व्यक्ति विक्की यादव ने कहा कि मैं उसे अपने बच्चों की तरह मानता था मेरा एक बेटा और एक बेटी है। उसने कभी किसी पर हमला नहीं किया और सभी मोहल्ले के लोग उसे प्यार करते थे। मैंने अपने बाल इसलिए दिए हैं ताकि उसकी आत्मा को शांति मिल पाए।

"इंदौर में कालू डॉग की तेहरवीं आयोजन के पीछे का कारण क्या था?"

कालू डॉग की तेहरवीं आयोजन का कारण था उसकी मृत्यु के बाद क्षेत्रवासियों का उसे अपार प्रेम। मोहल्ले के लोगों ने उसके साथ बिताए समय को याद करते हुए हिंदू रीति-रिवाज से उसकी तेहरवीं आयोजित की, जिसमें उसकी आत्मा को शांति मिले, इसके लिए उन्होंने अपने तरीकों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

"इंदौर में कालू डॉग के लिए किस तरह का भोग रखा गया था?"

कालू डॉग के तेहरवीं कार्यक्रम में डॉग्स के पसंदीदा भोजन जैसे दूध, टोस्ट, जलेबी, पेडिग्री, टमाटर, पनीर, रोटी और पोहा रखा गया था, ताकि वह पशु प्रेम और श्रद्धांजलि का प्रतीक बन सके।

"इंदौर में कालू डॉग की मौत के बाद क्षेत्रवासियों ने किस प्रकार का आचरण दिखाया?"

क्षेत्रवासियों ने कालू डॉग की मृत्यु के बाद उसके प्रति अपने गहरे प्रेम को दर्शाते हुए हिंदू रीति-रिवाज से उसका तेहरवीं कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें मुंडन, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और डॉग्स के लिए विशेष भोग शामिल था।