Reported By: Anshul Mukati
,Ashwin Joshi Death | Photo Credit: IBC24
इंदौर: Ashwin Joshi Death मध्यप्रदेश के सियासी गलियारों से एक शोक की खबर सामने आ रही है, यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अश्विन जोशी का निधन (Former MLA Ashwin Joshi Death) हो गया है। बताया जा रहा है कि सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।
Congress Leader Ashwin Joshi Death मिली जानकारी के अनुसार, वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें सांस लेने में दिक्कत आ रही थी और पैरों की बीमारी से भी जूझ रहे थे। लेकिन आज उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जोशी के निधन की खबर आते ही शहर के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है।
अश्विन जोशी वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश जोशी के भतीजे थे और इंदौर विधानसभा क्रमांक-3 की राजनीति में बड़ा चेहरा माने जाते थे। 2018 विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी नेता आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ा था। इससे पहले 1998 से 2013 तक लगातार तीन बार विधायक रहे और अपने सरल स्वभाव तथा जनसंपर्क के लिए पहचाने जाते थे। वे कांग्रेस के बहुत ही सक्रिय नेता भी थे, उनकी गिनती वरिष्ठ नेताओं की गिनी जाती थी। वे संगठन में मजबूत पकड़ के लिए पहचाने जाते थे। उनके निधन से कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है।