Police Busted gang selling trucks
शाजापुरः Friend killed on suspicion जिले की सुनेरा थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का 24 घंटे के अंदर खुलासा कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने बताया कि बुधवार को मझनिया के पास रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति की अधकटी लाश दो हिस्सों में मिली थी। लाश देखकर लग रहा था कि वह रेल से कटकर मरा है। लाश मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची सुनेरा पुलिस और आला अधिकारियों ने जब मौका ए वारदात पर बारीकी से छानबीन की तो रेलवे ट्रैक से कुछ दूरी पर पत्थरों पर खून के निशान मिले। इससे पुलिस को यह शंका हुई कि रेलवे ट्रैक पर जो लाश मिली है वह हादसा नहीं हत्या है।
Read More : Google पर रात में सबसे ज्यादातर क्या सर्च करती हैं लड़कियां, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला खुलासा
Friend killed on suspicion इसी कड़ी में जब पड़ताल की तो पता चला कि मृतक सुनील देवास की एक फैक्ट्री में काम करता था। उसके साथ में काम करने वाले एक दोस्त विनोद की पत्नी से वह अनर्गल बात करता था। इसी शंका पर जब विवाद बढ़ा तो विनोद ने अपने एक ओर साथी पवन के साथ मिलकर सुनील की हत्या की साजिश रची।
प्लान के मुताबिक पवन ने सुनील को देवास से शाजापुर स्थित रेलवे ट्रैक के नजदीक बुलाकर उसके साथ पहले शराबी पी और मौका पाते ही पत्थरो से इसकी हत्या कर दी। वारदात को हादसे की शक्ल देने के लिए दोनों ने लाश को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। जहां से पुलिस को दो हिस्सों में मृतक की लाश मिली थी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।