शौचालय के पानी के निस्तारण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

Ads

शौचालय के पानी के निस्तारण के लिए खोदे गए गड्ढे में डूबने से पिता-पुत्र की मौत

  •  
  • Publish Date - April 19, 2022 / 07:25 PM IST,
    Updated On - April 19, 2022 / 07:25 PM IST

ग्वालियर, 19 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के एक गांव में शौचालय के पानी के निस्तारण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरने से 33 वर्षीय व्यक्ति और उसके आठ वर्षीय बेटे की डूबने से मौत हो गयी।

अधिकारी ने बताया कि घटना मंगलवार को करहिया थाना क्षेत्र के मेहगांव की है।

करहिया थाना प्रभारी अजय सिंह सिकरवार ने बताया कि सोनू जोगी (33) ने घर के शौचालय के पानी के निस्तारण के लिए खेत में 12 फीट गहरा गड्ढा बनवाया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जोगी का आठ वर्षीय पुत्र खेलते समय इस पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। यह देखकर जोगी भी अपने बेटे को बचाने के लिए टंकी में कूद गया और दोनों की डूबने से मौत हो गयी।

उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भाषा सं दिमो

रंजन

रंजन