Gwalior Road Accident News/Image Credit: IBC24.in File Photo
Gwalior Road Accident News: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। (Gwalior Road Accident News) यहां सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। यह हादसा युवक की लापरवाही के चलते हुआ है। दरअसल, युवक स्कूटी पर सवार था और सड़क पर चलते हुए वीडियो कॉल पर बात कर रहा था।
Gwalior Road Accident News: मिली जानकारी के अनुसार, हजीरा थाने के यादव धर्म कांटे के पास युवक वीडियो कॉल पर बात करते हुए जा रहा था और इसी दौरान सामने जा रहे कार को देखकर उसने ब्रेक मार दिया। युवक के अचानक ब्रेक मारने के कारण पीछे से आ रहे लोडिंग वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। (Gwalior Road Accident News) इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक हादसे के बाद वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है। फ़िलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है और युवक एक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इन्हे भी पढ़ें:-