Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: सब्जी मंडी में ‘आमिर खान’ ने दिखाया अपना असली रूप! अचानक दर्जनों युवकों को बुलाकर महिलाओं के साथ जो किया….. आप भी देखे वीडियो

Ads

ग्वालियर की हजीरा सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में 10 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। महिला सहित 4 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan / Image Source : IBC24

HIGHLIGHTS
  • हजीरा सब्जी मंडी में दुकान विवाद के दौरान 10 से अधिक युवकों ने हमला किया।
  • महिला सहित 4 लोग घायल, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित हजीरा सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान लगाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 10 से अधिक युवकों ने एक पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

“आमिर खान ने कराई पिटाई”

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र का है। हजीरा सब्जी मंडी में दुकान की जगह को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आमिर खान नामक व्यक्ति ने विवाद के बाद एक दर्जन से अधिक बाहरी युवकों को मौके पर बुला लिया। इन युवकों ने आते ही दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: हमले के दौरान बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी जमकर मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इन्हें भी पढ़ें:

यह हमला कब और कहाँ हुआ?

यह हमला मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की हजीरा सब्जी मंडी में हुआ।

हमला किस कारण हुआ?

विवाद दुकान लगाने की जगह को लेकर हुआ था।

पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है।