Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: सब्जी मंडी में ‘आमिर खान’ ने दिखाया अपना असली रूप! अचानक दर्जनों युवकों को बुलाकर महिलाओं के साथ जो किया….. आप भी देखे वीडियो

ग्वालियर की हजीरा सब्जी मंडी में दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद में 10 से अधिक युवकों ने हमला कर दिया। महिला सहित 4 लोग घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: सब्जी  मंडी में ‘आमिर खान’ ने दिखाया अपना असली रूप! अचानक दर्जनों युवकों को बुलाकर महिलाओं के साथ जो किया….. आप भी देखे वीडियो

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan / Image Source : IBC24

Modified Date: December 30, 2025 / 05:49 pm IST
Published Date: December 30, 2025 5:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हजीरा सब्जी मंडी में दुकान विवाद के दौरान 10 से अधिक युवकों ने हमला किया।
  • महिला सहित 4 लोग घायल, सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
  • पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित हजीरा सब्जी मंडी में उस समय हड़कंप मच गया, जब दुकान लगाने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। करीब 10 से अधिक युवकों ने एक पक्ष पर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिलाओं सहित कुल 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।

“आमिर खान ने कराई पिटाई”

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला हजीरा थाना क्षेत्र का है। हजीरा सब्जी मंडी में दुकान की जगह को लेकर विवाद शुरू हुआ था। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आमिर खान नामक व्यक्ति ने विवाद के बाद एक दर्जन से अधिक बाहरी युवकों को मौके पर बुला लिया। इन युवकों ने आते ही दुकानदार और उसके परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस

Gwalior Sabji Mandi Aamir Khan: हमले के दौरान बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी जमकर मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना में महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। मौके पर मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। पुलिस ने आमिर खान और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर वीडियो के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.