Indore Contaminated Water Case: राज्यसभा में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, इन दो सांसदों ने पूछे सवाल, सरकार से की ये मांग

Ads

राज्यसभा में गूंजा इंदौर में दूषित पानी से मौत का मामला, इन दो सांसदों ने पूछे सवाल, Indore contaminated water case in Parliament

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 04:24 PM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 04:27 PM IST
HIGHLIGHTS
  • इंदौर में दूषित पानी से 30+ मौतों का मामला राज्यसभा में उठा
  • सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा
  • जल शक्ति मंत्रालय की भूमिका और राज्य सरकार की रिपोर्ट पर सवाल

नई दिल्ली/भोपालः Indore Contaminated Water Case: मध्यप्रदेश के इंदौर में भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से हुई 29 से अधिक मौतों का मामला राज्यसभा में गूंजा है। राज्यसभा में इस गंभीर मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा और घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की। राज्यसभा में इमरान प्रतापगढ़ी ने पूछा कि दूषित पानी से हुई इन मौतों का जिम्मेदार किसे ठहराया जा रहा है? क्या इस पूरे मामले में केवल राज्य सरकार की जिम्मेदारी बनती है या केंद्र सरकार की भी जवाबदेही है? क्या जल शक्ति मंत्रालय ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार से कोई जवाब तलब किया है? और क्या राज्य सरकार द्वारा अब तक इस मामले में कोई जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है?

प्रमोद तिवारी ने भी पूछे सवाल

Indore Contaminated Water Case: इमरान प्रतापगढ़ी के अलावा राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने भी राज्यसभा में इस मु्द्दे को उठाते हुए कि पानी सबसे गंभीर विषय है और जहरीला पानी सरकार पिला रही है, इसमें कोई दो राय नहीं है। तिवारी ने कहा कि इस विभाग में जितना करप्शन है, शायद किसी और विभाग में उतना करप्शन नहीं है। इसलिए इस पर गंभीरता से विचार होना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया कि इसकी कार्ययोजना से अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। मानवता से जुड़ा है। हिन्दुस्तान के हर आदमी से जुड़ा सवाल है। इसलिए सदन का ध्यान खींचना चाहता हूं। मंत्री भी गुजरात से हैं। गांधी नगर गुजरात में प्रदूषित जल पीकर कितने लोग बीमार हुए। इंदौर में कितने लोग मरे, 29 लोग मरे हैं, यह हालिया स्थिति है। राज्य मंत्री तो लड़खड़ा रहे हैं, कैबिनेट मंत्री उठिए, मोर्चा संभालिए। मैं जानना चाहता हूं कि विश्व की मानवता से जुड़ा हुआ, हर इंसान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सवाल है। क्या सदन को आश्वस्त करेंगे कि जो ग्राउंड वाटर है, उसकी क्वालिटी बेहतर करने के लिए क्या कार्ययोजना आपके पास है। इससे पहले कर्नाटक से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता डॉ. सैयद नासिर हुसैन ने राज्यसभा में इंदौर के स्वच्छता और जल आपूर्ति सिस्टम को लेकर सरकार से सीधे सवाल पूछे थे।

इंदौर में दूषित पानी से 32 लोगों की मौत!

गौरतलब है कि इंदौर में भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला जारी है। मामले में अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रशासन के मुताबिक 450 से अधिक मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, लेकिन दूसरी ओर तीन मरीज अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। इनमें से दो आईसीयू में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं, जिनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः-

इंदौर में दूषित पानी से कितनी मौतें हुई हैं?

रिपोर्ट्स के अनुसार इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

यह मामला संसद में किसने उठाया?

राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने बजट सत्र के दौरान यह मामला उठाया।

सांसद ने सरकार से क्या सवाल पूछे?

उन्होंने मौतों की जिम्मेदारी, राज्य और केंद्र सरकार की भूमिका, जल शक्ति मंत्रालय की कार्रवाई और राज्य सरकार की रिपोर्ट को लेकर सवाल किए।

क्या जल शक्ति मंत्रालय ने इस मामले में संज्ञान लिया है?

सांसद ने सदन में यही सवाल उठाया है, जिस पर सरकार के जवाब का इंतजार है।

विपक्ष की मुख्य मांग क्या है?

विपक्ष पारदर्शी जांच, जिम्मेदारों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग कर रहा है।