सवाल आपका है

Indore Child Kidnapping Video: दिनदहाड़े 8 महीने के मासूम का अपहरण, किडनैपिंग करती संदिग्ध महिला CCTV में कैद

Indore Child Kidnapping Video | Image Source | IBC24

Indore Child Kidnapping Video | Image Source | IBC24

इंदौर: Indore Child Kidnapping Video: शहर के गौरी नगर क्षेत्र से एक 8 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण की सनसनीखेज घटना सामने आई है। एक अज्ञात महिला बच्चे को लेकर फरार हो गई, जिसकी तस्वीरें इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध महिला को मासूम को गोद में उठाकर ले जाते हुए साफ देखा जा सकता है।

ReaD More:  Dewas husband kills wife: पत्नी के इस कदम से तिलमिलाया पति… आधी रात जमकर हुआ बवाल, लोहे के तवे से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट

Indore Child Kidnapping Video: घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल डीसीपी रामसनेही मिश्रा मौके पर पहुंचे और अपहरण की पुष्टि की। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध महिला की पहचान कर ली गई है और अपहरण के पीछे की मंशा की जांच की जा रही है।

Read More: Newly Married Woman Commits Suicide: शादी के कुछ दिन बाद नवविवाहिता ने लगाया मौत को गले, इस चीज के लिए पति करता था परेशान

Indore Child Kidnapping Video: पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। इलाके की नाकाबंदी कर दी गई है और हर संभावित ठिकाने पर छापेमारी की जा रही है। एडिशनल डीसीपी मिश्रा ने कहा कि घटना को गंभीरता से लिया गया है, जल्द ही मासूम को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।

Exit mobile version