Indore Excise Department Bypass Dhaba Raid : कैफे-रेस्टोरेंट में जाम छलकाना पड़ा भारी! आबकारी विभाग की रेड से मचा हड़कंप, एक साथ इतने केस दर्ज

आबकारी विभाग ने शहर और बायपास क्षेत्र के ढाबों एवं कैफे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराबखोरी के खिलाफ 44 प्रकरण दर्ज किए। छापेमारी के दौरान एक ढाबे से 30 केन बीयर भी जब्त की गई।

Indore Excise Department Bypass Dhaba Raid : कैफे-रेस्टोरेंट में जाम छलकाना पड़ा भारी! आबकारी विभाग की रेड से मचा हड़कंप, एक साथ इतने केस दर्ज

Indore Excise Department Bypass Dhaba RaidIndore Excise Department Bypass Dhaba Raid

Modified Date: July 18, 2026 / 11:28 pm IST
Published Date: July 18, 2026 11:25 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ढाबों और कैफे पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ रेड।
  • कार्रवाई के बाद संचालकों में मचा हड़कंप।
  • विभाग ने नियम तोड़ने वालों को सख्त चेतावनी दी।

इंदौर : Indore Excise Department Bypass Dhaba Raid :  इंदौर शहर और बायपास क्षेत्र में आबकारी विभाग ने ढाबों पर अवैध रूप से चल रही शराबखोरी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत टीम ने नियमों का उल्लंघन करने वाले विभिन्न ठिकानों पर दबिश देकर कुल 44 प्रकरण दर्ज किए हैं। विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के ढाबा और कैफे संचालकों में हड़कंप मच गया है।

30 केन बीयर जब्त

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के बैकयार्ड कैफे, शिकारबाड़ी और गिल ढाबे पर दबिश दी। इस जांच के दौरान गिल ढाबे से अवैध रूप से रखी गई 30 केन बीयर जब्त की गई हैं।

कैफ़े में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब

विभाग द्वारा यह पूरी कार्रवाई ढाबों और कैफे में बिना लाइसेंस के अवैध रूप से शराब परोसने और खुले में शराब पीने की मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। टीम ने मौके पर नियम तोड़ते पाए जाने पर सख्त कदम उठाए हैं। आबकारी विभाग ने इस कार्रवाई के साथ ही चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.