Indore Fake Plaster Video : गुंडों का ‘प्लास्टर गेम’ या पुलिस का ‘स्क्रिप्टेड शो’? कोर्ट में ‘टूटे हाथ’… जेल पहुंचते ही उतरा प्लास्टर, वायरल VIDEO ने खड़े किए बड़े सवाल

Ads

इंदौर में कोर्ट ले जाए गए आरोपियों के हाथों पर चढ़ा प्लास्टर जिला जेल पहुंचते ही उतरता दिखाई दिया। वायरल वीडियो और कथित ऑडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  •  
  • Publish Date - July 27, 2026 / 08:58 AM IST,
    Updated On - July 27, 2026 / 09:16 AM IST

Indore Fake Plaster Video / Image Source : file

HIGHLIGHTS
  • जिला जेल परिसर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
  • वीडियो में आरोपी जेल पहुंचने के बाद अपने हाथों से प्लास्टर उतारते दिखाई दे रहे हैं।
  • पुलिस ने वायरल वीडियो और कथित ऑडियो की जांच शुरू कर दी है।

इंदौर : Indore Fake Plaster Video मध्य प्रदेश के इंदौर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट ले जाने से पहले जिन आरोपियों के हाथों पर प्लास्टर चढ़ा हुआ था, वे जिला जेल पहुंचते ही उसे उतारकर फेंकते नजर आए। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस की पूरी कहानी पर कई सवाल खड़े कर दिए है।

कैमरों के लिए ‘सहानुभूति की स्क्रिप्ट’?

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जिला जेल परिसर के भीतर पुलिसकर्मी की मौजूदगी में आरोपी अपने हाथों से प्लास्टर उतार रहे हैं। प्लास्टर हटाने के बाद आरोपी पुलिसकर्मी से काफी देर तक बेफिक्र होकर बातचीत करते भी दिखे। इस घटना के बाद आरोप लग रहे हैं कि क्या ‘जख्मी गुंडे’ सिर्फ कैमरों के लिए तैयार किए गए थे?

20 हजार रुपये लेकर प्लास्टर चढ़ाने का ऑडियो वायरल

मामले में मोड़ तब आया जब एक ऑडियो भी सामने आया, जिसमें कथित तौर पर 20 हजार रुपये लेकर फर्जी तरीके से प्लास्टर चढ़ाने का दावा किया जा रहा है। इस मामले पर पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है। एसीपी ने बताया कि वायरल वीडियो और ऑडियो दोनों की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट आने के बादसख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:-