इंदौर में जैन संत ने धर्मशाला में फांसी लगाकर दी जान

Ads

इंदौर में जैन संत ने धर्मशाला में फांसी लगाकर दी जान

  •  
  • Publish Date - October 30, 2021 / 08:12 PM IST,
    Updated On - October 30, 2021 / 08:12 PM IST

इंदौर, 30 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के इंदौर में 45 वर्षीय एक जैन संत ने शनिवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

परदेशीपुरा पुलिस थाने के प्रभारी पंकज द्विवेदी ने बताया कि विमद सागर महाराज (45) नंदानगर क्षेत्र की जैन धर्मशाला में फांसी पर पर लटके मिले।

उन्होंने बताया कि पुलिस को मौके से जैन संत का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और उनकी मौत के कारण का पता लगाया जा रहा है।

इस बीच, जैन संत की कथित आत्महत्या के बाद इस समुदाय के कई लोग मौके पर पहुंचे जहां पुलिस जांच कर रही थी।

समुदाय के लोगों के मुताबिक जैन संत चातुर्मास (संत का चार महीने तक एक ही स्थान पर प्रवास) के सिलसिले में इंदौर पहुंचे थे।

भाषा हर्ष राजकुमार

राजकुमार