मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 : 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवार

Ads

मप्र राज्य सेवा परीक्षा 2021 : 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवार

  •  
  • Publish Date - May 30, 2022 / 08:57 PM IST,
    Updated On - May 30, 2022 / 08:57 PM IST

इंदौर, 30 मई (भाषा) मध्यप्रदेश राज्य सेवा परीक्षा 2021 में प्रतिस्पर्धा के स्तर का अंदाजा इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है कि इसमें महज 283 पदों के लिए 3.55 लाख उम्मीदवारों ने अवेदन दिया है । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राज्य सेवा परीक्षा 2021 का प्रारंभिक दौर 19 जून को आयोजित होगा और इस तारीख को दो सत्रों में सामान्य अध्ययन एवं सामान्य अभिरुचि परीक्षण के पर्चे होंगे।

उन्होंने बताया कि इस परीक्षा के जरिये राज्य के अलग-अलग विभागों के कुल 283 प्रशासनिक पद भरे जाने हैं जिनमें से 91 ओहदे अलग-अलग वर्गों के लिये आरक्षित हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य सेवा की अगले महीने आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के लिए 52 जिला मुख्यालयों में करीब 1,000 केंद्र बनाए जाएंगे।

भाषा हर्ष रंजन

रंजन