नाशिक से इंदौर आ रही यात्री बस पलटी : दो लोगों की मौत, 10 घायल

Ads

नाशिक से इंदौर आ रही यात्री बस पलटी : दो लोगों की मौत, 10 घायल

  •  
  • Publish Date - October 28, 2021 / 12:46 PM IST,
    Updated On - October 28, 2021 / 12:46 PM IST

इंदौर, 28 अक्टूबर (भाषा) मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बृहस्पतिवार को यात्री बस पलटने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई जबकि 10 अन्य घायल हो गए। निजी ट्रैवल्स की यह बस पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के नाशिक से इंदौर आ रही थी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मानपुर क्षेत्र में हादसा तब हुआ, जब मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े सीमेंट के ट्रक से टक्कर से बचने के लिए चालक ने यात्री बस को तेजी से घुमाया जिससे बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि हादसे में मारे गये दो पुरुषों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है, जबकि घायलों को मानपुर और इंदौर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

भाषा हर्ष हर्ष देवेंद्र

देवेंद्र