सिंध नदी में 5 दिन बाद मिला मासूम का शव, 16 साल की लड़की का नहीं लगा सुराग, नाव पटलने से हुआ था हादसा

Innocent dead body found in Sindh river after 5 days : लापता 16 साल की लड़की का अब तक पता नहीं चल पाया है....

सिंध नदी में 5 दिन बाद मिला मासूम का शव, 16 साल की लड़की का नहीं लगा सुराग, नाव पटलने से हुआ था हादसा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: February 2, 2022 10:18 am IST

भिंड। मध्यप्रदेश के सिंध नदी में नाव पलटने के पांच दिन बाद 10 साल के बच्चे का शव मिला है। वहीं हादसे में लापता 16 साल की लड़की का अब तक पता नहीं चल पाया है। नदी में अभी भी तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें: इंदौर पहुंचे AIMIM के नेता वारिस पठान, युवक ने मुंह पर पोत दी कालिख, जानिए वजह?

जानकारी के अनुसार घटना भिंड के नयागांव थाना क्षेत्र के टेहनगुर की है। 26 जनवरी की देर रात 12 बजे के आसपास हिलगंवा गांव से कुछ लोग नाव में सवार होकर सिंध नदी पार करके भंडारा खाने टेहनगुर आए थे। वापस आते समय सिंध नदी में उनकी नाव पलट गई। नाव में 12 लोगों सवार थे। जिनमें से 10 लोगों को ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया।

यह भी पढ़ें: बैल की मौत पर ना सिर्फ मुंडन कराया, बल्कि मृत्यु भोज आयोजित कर 4 हजार लोगों को खिलाया खाना

वहीं दो में एक 10 वर्षीय ओम का शव आज बरामद हुआ। अभी तक 16 साल की द्रोपती का सुराग नहीं लगा है। होम गार्ड और एसडीआरएफ़ की टीम लापता लड़की की तलाश कर रेस्क्यू जारी रखा है।

यह भी पढ़ें: देवास दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम कमलनाथ, किया ‘घर चलो घर-घर चलो अभियान’ की शुरुआत


लेखक के बारे में