Jabalpur Husband Kills Wife: पति को पसंद नहीं था बीवी का स्पा सेंटर में काम करना, फिर रची ऐसी खौफनाक साजिश कि उजड़ गया पूरा परिवार

Ads

Jabalpur Husband Kills Wife: एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर घर पर ताला जड़ दिया और बाहर जाकर खुद भी आत्महत्या कर ली।

Jabalpur Husband Kills Wife/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • जबलपुर में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली
  • पति-पत्नी के बीच नौकरी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था
  • महिला का शव घर के अंदर मिला, जबकि आरोपी पति का शव बाद में एक खंडहर में फंदे से लटका मिला

Jabalpur Husband Kills Wife: जबलपुर में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर घर पर ताला जड़ दिया और बाहर जाकर खुद भी आत्महत्या कर ली। हत्या के बाद आत्महत्या की ये सनसनीखेज़ वारदात आधारताल थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई, यहां न्यू कंचनपुर कॉलोनी में मयंक सिंह नाम का एक शख्स अपनी पत्नी नेहा सिंह के साथ किराए के मकान में रहता था। नेहा ने अपने पहले पति की मौत के बाद मयंक से दूसरी शादी की थी। पहले पति से नेहा का 8 साल का एक बेटा भी था जिसे मयंक ने अपना लिया था। इधर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि नेहा इंदौर के एक स्पा सेंटर में काम करती थी और मयंक जबलपुर की एक चॉकलेट फैक्ट्री में सेल्स एक्ज़ीक्यूटिव था।

हत्या कर घर पर लगाया ताला

Jabalpur Husband Kills Wife जांच में पता चला कि मयंक अपनी पत्नी नेहा के स्पा सेंटर में काम करने से खुश नहीं था और उसने कई बार नेहा से स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ने कहा था लेकिन नेहा अच्छी आमदनी के चलते स्पा सेंटर की जॉब छोड़ने तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इसी बीच कल 5 जून की रात मकान मालिक को घर से बदबू आई जबकि मकान पर बाहर से ताला लटका हुआ था। मकान मालिक ने आधारताल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब ताला तोड़कर मकान के भीतर देखा तो भीतर नेहा की लाश पाई गई। नेहा के सिर पर चुन्नी से फांसी का फंदा लगा हुआ था और उसका शव 3 से 4 दिन पुराना लग रहा था।

खण्डहर में फांसी से लटका मिला पति

Jabalpur Husband Kills Wife तस्वीर साफ हुई कि पति मयंक ने अपनी पत्नी की हत्या कर वारदात को आत्महत्या बताने की कोशिश की और मकान में बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया। फरार होने से पहले मयंक ने नेहा के 8 साल के बेटे को अपनी रिश्ते की बहन के घर छोड़ दिया था। इधर रात भर से मयंक को तलाश रही पुलिस को उसका शव जीसीएफ के एक खण्डहर में फांसी से लटका हुआ मिला। पत्नी नेहा की हत्या करने के बाद पति मयंक ने यहां आकर आत्महत्या कर ली। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नेहा के बेटे ने पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होने की बात बताई है। फिलहाल हत्या के बाद आत्महत्या के इस सनसनीखेज मामले में पुलिस की जांच जारी है।

 

ये भी पढ़ें

Join Our Whatsapp Group

जबलपुर में यह घटना कहां हुई?

यह घटना जबलपुर के आधारताल थाना क्षेत्र स्थित न्यू कंचनपुर कॉलोनी में हुई।

मृतक पति-पत्नी की पहचान क्या है?

मृतकों की पहचान मयंक सिंह और उनकी पत्नी नेहा सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस जांच में विवाद की क्या वजह सामने आई है?

प्रारंभिक जांच के अनुसार नेहा के स्पा सेंटर में काम करने को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

पुलिस को घटना की जानकारी कैसे मिली?

मकान मालिक को घर से बदबू आने पर शक हुआ। बाहर ताला लगा होने के कारण उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मामला सामने आया।

नेहा के बेटे का क्या हुआ?

पुलिस के अनुसार घटना से पहले मयंक ने नेहा के 8 वर्षीय बेटे को अपनी रिश्तेदार के घर छोड़ दिया था। बच्चा सुरक्षित है।