Reported By: Vijendra Pandey
,Jabalpur Bargi Cruise Accident / Image Source : FILE
जबलपुर : Jabalpur Bargi Cruise Accident : मध्य प्रदेश के जबलपुर ज़िले के बरगी क्रूज़ हादसे से जुड़ी एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहाँ रेस्क्यू ऑपरेशन में बड़ी लापरवाही का वीडियो उजागर हुआ है। आपदा प्रबंधन के नाम पर हुए इस मज़ाक का खुलासा तब हुआ जब मौके पर पहुंची एम्बुलेंस का एक वीडियो सामने आया। इस वीडियो के आधार पर अब हादसे के बाद किए गए बचाव कार्यों पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है कि मौके पर भेजी गई एम्बुलेंस में कोई भी मेडिकल स्टाफ मौजूद नहीं था और उसे सिर्फ ड्राइवर के भरोसे ही भेज दिया गया था। Bargi Cruise Rescue Video Leak इतना ही नहीं, एम्बुलेंस में तड़पते हुए पीड़ितों को ऑक्सीजन मास्क तक नहीं लगाया गया। स्थानीय निवासी नीरज मिश्रा ने इस वीडियो के साथ आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जांच आयोग को यह वीडियो सौंपते हुए यह भी शिकायत की है कि जांच शुरू होने से पहले ही हादसे के शिकार क्रूज़ और उसके इंजन को तोड़ दिया गया।
जस्टिस संजय द्विवेदी आयोग ने इस वीडियो और शिकायत को अपनी जांच में शामिल कर लिया है। आपको बता दें कि यह बरगी हादसा 30 अप्रैल की शाम को हुआ था, जहाँ क्रूज़ डूबने की वजह से 13 पर्यटकों की मौत हो गई थी।