Minister Anil Vij News: कैबिनेट मंत्री के दोनों पैर फैक्चर, फिसलकर गिरे घर के वॉशरूम में, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

Ads

Minister Anil Vij News: कैबिनेट मंत्री के दोनों पैर फैक्चर, फिसलकर गिरे घर के वॉशरूम में, आनन-फानन में पहुंचाया गया अस्पताल

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 11:48 AM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 12:01 PM IST

Minister Anil Vij News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • हरियाणा मंत्री अनिल विज वॉशरूम में फिसलकर गिरे
  • डॉक्टरों ने उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी
  • इससे पहले भी 2020 और 2025 में उन्हें चोट लग चुकी है

नई दिल्ली: Minister Anil Vij News हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां परिवहन एवं ऊर्जा मंत्री अनिल विज घर में ही हादसे का शिकार हो गए हैं। जिससे उनके दोनों पैर फैक्चर हो गया। हादसे के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में उनके दोनों पैरों में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, जिसके बाद अब वो घर पर ही आराम कर रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा?

Minister Anil Vij Health बताया जा रहा है कि मंत्री अनिल विज अंबाला शास्त्री कॉलोनी स्थित निजी आवास पर थे, इसी दौरान नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वॉशरूम में फिसल गए। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में असपताल में भर्ती कराया गया। जहां एक्सरे के बाद उनके दोनों पैर में हेयर लाइन फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। जिससे उनके दोनों पैर में फ्रैक्चर हो गया। डॉक्टरों ने उनके दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है, साथ ही उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

2020 में भी हुआ था हादसा

बता दें कि इससे पहले जून 2020 में अनिल विज घर के बाथरूम में नहाते समय फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके बाएं पैर की जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था। उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मई-जून 2025 में अनिल विज को पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।

इन्हें भी पढ़े:-

अनिल विज को चोट कैसे लगी?

नहाते समय वॉशरूम में फिसलने से उनके दोनों पैरों में हेयरलाइन फ्रैक्चर हो गया।

उनकी वर्तमान स्थिति क्या है?

डॉक्टरों ने दोनों पैरों में प्लास्टर चढ़ाया है और उन्हें एक महीने बेड रेस्ट की सलाह दी है।

क्या उन्हें पहले भी चोट लगी थी?

हाँ, जून 2020 में बाथरूम में फिसलकर गिरने से जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ था और 2025 में पैर के अंगूठे में चोट लगी थी।