MP Assembly Election 2023 : कार्यकर्ताओं को जीत का गुरु मंत्र दे गए विजयवर्गीय, सरकार बनाने को लेकर कही ये बात

Ads

Kailash Vijayvargiya's statement on BJP's victory: विजयवर्गीय ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

  •  
  • Publish Date - October 29, 2023 / 10:45 AM IST,
    Updated On - October 29, 2023 / 10:47 AM IST

Kailash Vijayvargiya's statement on MP CM post

(जबलपुर से धरम गौतम की रिपोर्ट)

 

Kailash Vijayvargiya’s statement on BJP’s victory : जबलपुर। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपनी अपनी पार्टी को मजबूत करने सभी दलों ने कमर कस ली है और विधानसभा क्षेत्रों में सभी दलों के बड़े नेताओं के दौरे जारी हैं। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय जबलपुर पहुंचे। जबलपुर की पाटन विधानसभा और सिहोरा विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लिया और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

read more : 7th Pay Commission Salary Calculator: दिवाली से पहले कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री ने खोल दिया खुशियों का पिटारा, वेतन-भत्ते में बढ़ोतरी का ऐलान

Kailash Vijayvargiya’s statement on BJP’s victory : मीडिया से बातचीत में कहा दो तिहाई से सरकार बनाएगी भाजपा, टिकिट वितरण पर नाराजगी को लेकर कहा की भाजपा केडरबेस पार्टी है थोड़ी बहुत नाराजगी होती है सभी से बात करने पर मान जायेंगे कोई चिंता की बात नहीं, दमोह में प्रियंका गांधी के 3 साल में मात्र 21 रोजगार देने वाले बयान पर कहा कि प्रियंका अपनी जानकारी दुरुस्त करें सिर्फ नेताओं द्वारा लिखकर दिए हुए भाषणों को न पढ़ें।

वहीं कैलाश विजयवर्गीय द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद कार्यकर्ताओं का कहना है कि कैलाश विजयवर्गीय के द्वारा बूथ स्तर पर भाजपा को जीत दिलाने का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया है और भाजपा की योजनाओं को घर घर पहुंचा कर हम बूथ पर जीत दिलाएंगे। जिस तरह सेना के जवान बॉर्डर पर तैनात रहते हैं उसी तरह भाजपा का एक एक कार्यकर्ता बूथ में तैनात है और विजय दिलाने के लिए संकल्पित है।

 

 

सर्वे फॉर्म: छत्तीसगढ़ में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

सर्वे फॉर्म: मध्यप्रदेश में किसकी बनेगी सरकार, कौन बनेगा सीएम? इस लिंक पर ​क्लिक करके आप भी दें अपना मत

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक