मप्र: प्रधानमंत्री की अपील के बाद भाजपा के मंत्री और विधायक ने इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल किए

Ads

मप्र: प्रधानमंत्री की अपील के बाद भाजपा के मंत्री और विधायक ने इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल किए

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:13 PM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:13 PM IST

भोपाल, 12 मई (भाषा) मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मंगलवार को कहा कि वह पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कम करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद ई-स्कूटर इस्तेमाल कर रहे हैं।

तोमर के ई-स्कूटर चलाने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक भगवानदास सबनानी के ई-रिक्शा में सफर करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

तोमर ने ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम सभी से पेट्रोल और डीजल की बचत करने, पर्यावरण को बेहतर बनाने और राष्ट्रीय हित में विदेशी मुद्रा बचाने का आग्रह किया है। इसी उद्देश्य से मैं इलेक्ट्रिक स्कूटर का उपयोग कर रहा हूं।’’

उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वह कार या ट्रेन से यात्रा करेंगे, लेकिन शहर में यथासंभव ई-स्कूटर का इस्तेमाल करेंगे।

भोपाल दक्षिण-पश्चिम से विधायक सबनानी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री की अपील के बाद अपने निजी स्टाफ के साथ ई-रिक्शा में यात्रा की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आगे भी यथासंभव ई-वाहनों का इस्तेमाल करता रहूंगा।’’

भाषा

दिमो

जोहेब

जोहेब