All School Closed Today | Photo Credit: AI
भोपाल: All School Closed Today देश के कई राज्यों में इस समय जमकर बारिश हो रही है। कई हिस्सों में भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गई है। तो वहीं कई राज्यों में भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। मौसम विभाग के रेड-ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए कई जिला प्रशासनों ने छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों में छुट्टी घोषित (All School Closed) कर दी है। बात करें मध्यप्रदेश की तो यहां भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। यहां राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert) हो रही है। यहां तेज बारिश के चलते आज भी सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है।
All School Closed Today छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज नर्सरी से 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया है। ये आदेश सरकारी, निजी और सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। इसके अलावा MPBSE, CBSE, ICSE समेत सभी स्कूलों में भी अवकाश रहेगा। इस दौरान शिक्षक और कर्मचारियों को स्कूल के समय में कार्यालय पर मौजूद रहेंगे। बारिश से पहुंचना जोखिम भरा हो तो शिक्षकों की उपस्थिति का अलग से सत्यापन होगा।
उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और आसपास बना लो-प्रेशर एरिया बारिश करा रहा है। इसके असर से मध्य प्रदेश, राजस्थान के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं। IMD ने 11-12 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है।
वहीं मेघायल में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि इस घटना में 8 लोग घायल हो गए। घटना वेस्ट खासी हिल्स जिले के मावस्नापविर गांव की है।