Morena Board Exam Cheating Video : ऐसे पढ़ेगा इंडिया तो कैसे बढ़ेगा इंडिया? बोर्ड परीक्षा में ‘सामूहिक नकल’ का वीडियो वायरल, केंद्राध्यक्ष पर गिरी गाज

Ads

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह स्थित टेकचंद जैन स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्राध्यक्ष आशाराम माहौर समेत चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  •  
  • Publish Date - May 10, 2026 / 02:07 PM IST,
    Updated On - May 10, 2026 / 02:07 PM IST

Morena Board Exam Cheating Video / Image Source : Ibc24

HIGHLIGHTS
  • मुरैना के टेकचंद जैन स्कूल में 12वीं के केमिस्ट्री पेपर में सामूहिक नकल का वीडियो वायरल।
  • शिक्षकों पर छात्रों को नकल कराने में सहयोग करने के गंभीर आरोप।
  • केंद्राध्यक्ष आशाराम माहौर समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज।

मुरैना: Morena Board Exam Cheating Video मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली एक बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। इस पूरे मामले में केंद्राध्यक्ष आशाराम माहौर समेत 4 लोगों पर दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है।

Class 12th Chemistry Paper Leaked Video खुलेआम नकल और शिक्षकों पर गंभीर आरोप

मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला अंबाह के टेकचंद जैन स्कूल का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 12वीं कक्षा के केमिस्ट्री के पेपर के दौरान छात्र परीक्षा केंद्र में खुलेआम नकल करते देखे गए। वायरल वीडियो में छात्र बेखौफ होकर नकल सामग्री का उपयोग कर रहे हैं। इस मामले में सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि परीक्षा ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों पर ही छात्रों को नकल कराने में सहयोग करने का गंभीर आरोप लगा है।

केंद्राध्यक्ष समेत 4 लोगों पर बड़ी कार्रवाई

वीडियो वायरल होने और मामला संज्ञान में आने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस धांधली को लेकर केंद्राध्यक्ष आशाराम माहौर समेत कुल 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। इस पूरे मामले में अब पुलिस और शिक्षा विभाग आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं।

इन्हें भी पढ़ें :