Home » Country » PM Modi Congratulates Vijay After Taking Oath as Tamil Nadu Chief Minister
PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy : पीएम मोदी ने थलापति विजय को दी बधाई, तमिलनाडु में 60 साल बाद बदला इतिहास, जानें क्या बोले प्रधानमंत्री?
Ads
तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) प्रमुख Vijay के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद Narendra Modi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्हें बधाई दी। प्रधानमंत्री ने केंद्र और राज्य सरकार के बीच मिलकर जनता के हित में काम करने की बात कही।
चेन्नई : PM Modi Congratulates Vijay Thalapathy तमिलनाडु की राजनीति में आज एक ऐतिहासिक बदलाव हुआ है। तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) के अध्यक्ष और अभिनेता से नेता बने जोसेफ विजय ने आज राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए बधाई दी।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर दी बधाई
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा की तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने पर थिरु सी. जोसेफ विजय को बहुत-बहुत बधाई। उनके आगामी कार्यकाल के शानदार होने के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। केंद्र सरकार लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए तमिलनाडु सरकार के साथ साझेदारी में काम करना जारी रखेगी।
दरअसल इस समारोह में मुख्यमंत्री विजय के साथ उनकी कैबिनेट के 9 मंत्रियों ने भी शपथ ली, जिनमें एन. आनंद, आधव अर्जुन, के.ए. सेंगोट्टैयन, के.जी. अरुणराज, पी. वेंकटरमणन, आर. निर्मलकुमार, राजमोहन, टी.के. प्रभु और एस. कीर्तना शामिल हैं। आपको बता दें कि 2026 के इन विधानसभा चुनावों ने राज्य के 60 साल पुराने राजनीतिक समीकरणों को ध्वस्त कर दिया है।
118 सीटों का जादुई अकड़ा पार
टीवीके ने अपने पहले ही चुनाव में 108 सीटें जीतकर इतिहास रचा और दोनों प्रमुख द्रविड़ दलों (DMK और AIADMK) को एक साथ सत्ता से बाहर कर दिया। हालांकि टीवीके बहुमत के आंकड़े से थोड़ी पीछे थी, लेकिन कांग्रेस, वामपंथी दलों (CPI/CPM), VCK और IUML के समर्थन ने विजय के मुख्यमंत्री बनने का मार्ग प्रशस्त किया। हालाकिं 13 मई तक उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना होगा।
தமிழ்நாடு முதலமைச்சராக பதவியேற்றுள்ள திரு சி. ஜோசப் விஜய் அவர்களுக்கு வாழ்த்துகள். அவரது பதவிக்காலம் சிறப்பானதாக அமைய நல்வாழ்த்துகள். மக்களின் வாழ்க்கையை மேம்படுத்த மத்திய அரசு தமிழ்நாடு அரசுடன் இணைந்து தொடர்ந்து பணியாற்றும்.@TVKVijayHQ
Narendra Modi ने विजय को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं और तमिलनाडु के विकास के लिए केंद्र के सहयोग का भरोसा जताया।
विजय के साथ कितने मंत्रियों ने शपथ ली?
मुख्यमंत्री Vijay के साथ नौ मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण किया।
विजय को बहुमत कैसे मिला?
TVK ने 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, CPI, CPM, VCK तथा IUML के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार किया। उन्हें 13 मई तक विधानसभा में बहुमत साबित करना होगा।