नयी दिल्ली, 10 मई (भाषा) फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल के 73वें सत्र ने रविवार सुबह मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम को सेना के ऑलिव ग्रीन, नौसेना के सफेद और वायुसेना के नीले रंगों से सराबोर कर दिया जब रक्षा बलों के जवान देशव्यापी साइकिलिंग अभियान में नागरिकों के साथ शामिल हुए।
इस कार्यक्रम में 800 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया जिनमें सशस्त्र बलों के 60 प्रतिनिधि (सेना, नौसेना और वायु सेना से 20-20 प्रतिनिधि) भी शामिल हुए। इनके अलावा खिलाड़ियों, फिटनेस के शौकीन, छात्र और उनके परिवार भी शामिल थे।
‘फिट इंडिया संडेज ऑन साइकिल’ का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) के सहयोग से किया जाता है।
भाषा सुधीर
सुधीर