MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
MP Politics News: भोपाल: नाचते-गाते, ढोल बजाते और खुशी से झूमते हुए बीजेपी-नेताओं-कार्यकर्ताओं की ये तस्वीरें पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक विजय के जश्न की हैं। बंगाल में प्रचंड विजय के बाद बीजेपी में उत्साह का माहौल है, तो मध्यप्रदेश कांग्रेस को – BJP की ये जीत रास नहीं आ रही है। (MP Politics News) कांग्रेस नेता भाजपा की जीत पर सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि- मोदी को पता था EVM सेट है, क्योंकि उनकी बंगाल की ड्रेस और झालमुड़ी नतीज़ों से पहले ही तैयार थी। साथ ही कांग्रेस ने कहा कि- पश्चिम बंगाल,असम,पुडुचेरी में EVM सेट कर लिया, लेकिन केरल और तमिलनाडु को छोड़ दिया ताकि कोई सवाल ना उठे।
भले ही पश्चिम बंगाल से एमपी की तासीर बिल्कुल उलट है, लेकिन विपक्ष-BJP की जीत से भविष्य के लिए भयाक्रांत है। आरोपों की बौछार कर रहा है, तो बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि- विपक्ष अगर जीतता है तो उसका क्रेडिट लेता है, अगर हारता है तो EVM और चुनाव आयोग पर हार का ठीकरा फोड़ता है। राजनीति में बने रहना है तो जनादेश का सम्मान करें। (MP Politics News) जनता से पूछें कि – कांग्रेस को जनता क्यों लगातार नकार रही है।
MP Politics News: ऐसे में सवाल ये है कि कांग्रेस ज़मीनी हकीक़त से मुंह क्यूँ मोड़ रही है? सवाल ये कि जनादेश को स्वीकारने की बजाय कांग्रेस कब तक EVM का राग अलापती रहेगी? सबसे बड़ा सवाल ये कि सीमा पार के देशों के अखबारों की भाषा और कांग्रेस की भाषा में ये समानता आखिर क्या कहती है?
इन्हे भी पढ़ें:-