MP News: बोर्ड परीक्षा से पहले वायरल हुआ फर्जी प्रश्न पत्र, पेपर लीक का झांसा देकर ऐसे कर रहे ठगी, अब पुलिस ने जारी की चेतावनी

MP News: बोर्ड परीक्षा से पहले वायरल हुआ फर्जी प्रश्न पत्र, पेपर लीक का झांसा देकर ऐसे कर रहे ठगी, अब पुलिस ने जारी की चेतावनी

MP News: बोर्ड परीक्षा से पहले वायरल हुआ फर्जी प्रश्न पत्र, पेपर लीक का झांसा देकर ऐसे कर रहे ठगी, अब पुलिस ने जारी की चेतावनी

MP Gwalior News | Photo Credit: IBC24

Modified Date: February 3, 2026 / 11:22 pm IST
Published Date: February 3, 2026 11:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • बोर्ड परीक्षा के नाम पर साइबर ठग
  • छात्रों और अभिभावकों को बना रहे हैं निशाना
  • पुलिस और शिक्षा विभाग जारी की चेतावनी

ग्वालियर: MP News मध्यप्रदेश में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं नजदीक आते ही साइबर ठग सक्रिय हो गए हैं। ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में ठग के सोशल मीडिया और मैसेजिंग एप्स के जरिए छात्र छात्राओं के साथ साथ अभिभावकों को निशाना बना कर ठग रहे हैं। 10वीं-12वीं पेपर के नाम पर ठग APK फाइल भेजकर पेपर लीक होने का झांसा दे रहे हैं। इस जाल में छात्र छात्राएं ही नहीं बल्कि अभिभावक, शिक्षक और स्कूल स्टाफ भी आ सकते हैं। कई लोगों के मोबाइल पर यह फाइल पहुंच चुकी है।

MP Gwalior News साइबर ठग पेपर देने के नाम पर पैसे मांग सकते हैं या फिर APK फाइल के जरिए मोबाइल हैक कर बैंक खातों तक पहुंच सकते हैं। जिससे वह बैंक खातों से पैसे उड़ा सकते है। खतरे को देखते हुए ग्वालियर साइबर क्राइम ब्रांच और शिक्षा विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मीडिया, वाट्सऐप, टेलीग्राम या किसी अन्य प्लेटफॉर्म पर भेजे जा रहे कथित प्रश्नपत्रों पर भरोसा न करें। टेलीग्राम पर MP Board Exam Support और 10-12वीं पेपर जैसे नामों से कई ग्रुप चल रहे हैं।

इन ग्रुपों में सभी विषयों के कथित प्रश्नपत्र वायरल किए जा रहे हैं। पेपर डाउनलोड करने के लिए पहले ग्रुप ज्वाइन करने को कहा जा रहा है। पुलिस और शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि टेलीग्राम पर चल रहे यह सभी ग्रुप फर्जी हैं। इनसे किसी भी तरह का प्रश्नपत्र डाउनलोड न करें और न ही इनके झांसे में आएं। यह साइबर ठगों की चाल हो सकती है। वही संदिग्ध पेपर या मैसेज मिलने पर नजदीकी पुलिस स्टेशन या साइबर क्राइम पुलिस से संपर्क कर शिकायत कर सकते है और ठगे जाने से बच सकते है।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।