MP News: CM मोहन यादव ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड पर्व की दी बधाई, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की मंगलकामना

Ads

MP News: CM मोहन यादव ने हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और चेटीचंड पर्व की दी बधाई, प्रदेशवासियों के लिए की खुशहाली की मंगलकामना

  •  
  • Publish Date - March 19, 2026 / 11:45 AM IST,
    Updated On - March 19, 2026 / 11:45 AM IST

MP News

भोपाल MP News मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज हिंदू नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 एवं गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। इस शुभ अवसर पर सीएम मोहन यादन ने आज भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया और दिनचर्या की शुरुआत की।

MP News Today Hindi सीएम मोहन यादव ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि आज हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 एवं गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर भगवान सूर्य को अर्घ्य देकर नमन किया और दिनचर्या की शुरुआत की। इस नए वर्ष में हम सभी के संकल्पों की सिद्धि हो, हर आंगन में खुशहाली आए और प्रदेश उन्नति के नए सोपान गढ़े, यही मंगलकामना है।

गुड़ी पड़वा की बधाई

विजय, समृद्धि और शुभता के पावन पर्व ‘गुड़ी पड़वा’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, नए अवसर और निरंतर सफलता लेकर आए, यही कामना है।

चेटीचंड पर्व की भी दी बधाई

भगवान झूलेलाल जी की जयंती ‘चेटीचंड पर्व’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। यह पर्व धर्मनिष्ठा, परोपकार और सामाजिक सद्भाव की प्रेरणा देता है।

सिंधी समाज के आराध्य, सत्य, न्याय एवं भक्ति के मार्गदर्शक भगवान झूलेलाल जी का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे।