शह मात The Big Debate: प्रमोशन बनाम आरक्षण, कब थमेगा ये रण? सरकार ने मांगा कर्मचारियों का ब्यौरा, नई प्रमोशन पॉलिसी पर रार… क्या होगा अंजाम?

Ads

MP Promotion Reservation News: प्रमोशन पॉलिसी-2025 पर हाईकोर्ट से फैसला नहीं आने के बाद भी सरकार जहां वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन की प्रक्रिया बढ़ाने की तैयारी में है।

  •  
  • Publish Date - July 4, 2026 / 11:25 PM IST,
    Updated On - July 4, 2026 / 11:28 PM IST

MP Promotion Reservation/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर 2016 से विरोध चल रहा है।
  • अब सरकार 20 विभागों के अधिकारियों से आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों की जानकारी मांगी है।
  • सरकार जहां वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन की प्रक्रिया बढ़ाने की तैयारी में है।

MP Promotion Reservation News: भोपाल: मध्यप्रदेश में प्रमोशन में आरक्षण को लेकर 2016 से चले आ रहे विरोध के बीच बीजेपी सरकार ने 20 विभागों के अधिकारियों से आरक्षित और अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों की जानकारी मांगी है, ताकि प्रमोशन शुरू किए जा सकें। प्रमोशन पॉलिसी-2025 पर हाईकोर्ट से फैसला नहीं आने के बाद भी सरकार जहां वरिष्ठता के आधार पर प्रमोशन की प्रक्रिया बढ़ाने की तैयारी में है, तोे प्रमोशन की इस कवायद को लेकर सपाक्स और अजाक्स संगठन आमने-सामने आ गए हैं।

चूंकि मामला लाखों कर्मचारियों को वोटबैंक से जुड़ा है सो कांग्रेस और बीजेपी दोनों में खुद को कर्मचारियों का सच्चा हितैषी दिखाने की जबरदस्त होड़ मची है।

MP Promotion Reservation News: लेकिन सवाल ये कि- अगर प्रमोशन में आरक्षण का मामला न्यायालय में लंबित है तो क्या ऐसे में प्रमोशन की प्रक्रिया बहाल हो पाएगी? सवाल ये कि इन दस सालों में जो लोग बिना प्रमोशन के रिटायर हो गए, क्या उन्हें कोई न्याय मिल पाएगा? सवाल ये भी कि- क्या प्रमोशन के मसले में दोनों पार्टियां केवल सियासी रोटियां ही सेंक रही हैं? सबसे बड़ा सवाल ये कि- अजाक्स और सपाक्स की लड़ाई के बीच सरकार इस मामले का कैसे हल निकालेगी?

इन्हें भी पढ़ें:-