Narsinghpur Crime News : 14 साल की मासूम के साथ रात में जो हुआ…मचा गया हड़कंप, आरोपी की करतूत जानकर सन्न रह जाएंगे

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

Narsinghpur Crime News : 14 साल की मासूम के साथ रात में जो हुआ…मचा गया हड़कंप, आरोपी की करतूत जानकर सन्न रह जाएंगे

Bangladesh Minority Hindu News/ Image Source : FILE

Modified Date: February 21, 2026 / 10:31 pm IST
Published Date: February 21, 2026 10:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गाडरवारा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म।
  • आरोपी ने पीड़िता और परिजनों को जान से मारने की धमकी दी।
  • पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया।

नरसिंहपुर: Narsinghpur Crime News  मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। यहाँ 19 फरवरी की दरम्यानी रात एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ उसी के गांव के एक युवक, मोनू अग्रवाल ने दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने न केवल मासूम की अस्मत लूटी, बल्कि घटना के बाद पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। हालांकि, पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुँचा दिया है।

दुष्कर्म के बाद जान से मरने की धमकी

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना गाडरवारा थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण इलाके की है। आरोपी मोनू अग्रवाल ने नाबालिग को घर में अकेला पाकर इस घिनौनी करतूत को अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को बुरी तरह डराया-धमकाया ताकि वह किसी को कुछ न बता सके। लेकिन पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पूरी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।  Minor Rape Case इसके तुरंत बाद आक्रोशित परिजन गाडरवारा थाने पहुँचे और मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और दुष्कर्म सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को न्यायालय में किया गया पेश

मेडिकल परीक्षण और आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में नरसिंहपुर जेल भेज दिया गया है। इस मामले की जाँच अभी भी गंभीरता से जारी है ताकि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके।

इन्हे भी पढ़ें:-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.