Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कर ली खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, एक रात पहले परिजनों से कही थी ये बात

Ads

Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कर ली खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, एक रात पहले परिजनों से कही थी ये बात

  •  
  • Publish Date - September 28, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - September 28, 2026 / 10:43 AM IST

Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने कर ली खुदकुशी, कमरे में पंखे से लटकती मिली लाश, एक रात पहले परिजनों से कही थी ये बात / Image: social Media

HIGHLIGHTS
  • ’ निधि तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • निधि सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय थीं और फेसबुक-इंस्टाग्राम पर लाखों फॉलोअर्स थे
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है

This browser does not support the video element.

सिंगरौली: Nidhi Tiwari Suicide Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और ‘मिस प्रिटी इंडिया 2024’ निधि तिवारी को लेकर दुखद खबर सामने आ रही है। खबर है कि निधि तिवारी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कमरे में निधि की लाश फंदे पर लटकती मिली है। परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह देर तक निधि के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा देखकर वो भी दंग रह गए। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कर्रवाई कर रही है।

इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी ने कर ली खुदकुशी

Nidhi Tiwari Suicide Reason: मिली जानकारी के अनुसार निधि तिवारी मूल रूप से बनारस की रहने वाली थी और पिछले कई साल से मध्यप्रदेश के सिंगरौली में रह रही थी। निधि के फेसबुक पर उनके 9 लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वह गानों पर डांस रील्स बनाकर फेसबुक-इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं। सुसाइड से पहले निधि ने अपने फेसबुक पर एक पोस्ट भी किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ”इस अधूरे से दिल को किसी ने पूरा नहीं किया, मैंने खुद से पूरा कर दिया। इसलिए कहा जाता है खुद से प्यार करो किसी और से नहीं, खुद में खुद को तलाश करो, किसी और में आखिर कब तक तलाशोगे खुद को?”

पंखे से लटकती मिली लाश

परिजनों ने बताया कि रात करीब 9 से 10 बजे के आसपास निधि से खाना खाने के लिए कहा गया तो उसने भोजन करने से मना कर दिया। निधि ने खुद को अकेला छोड़ देने के लिए कहा। इसके बाद परिजन सोने चले गए। रविवार को सुबह काफी देर तक निधि के कमरे का दरवाजा नहीं खुला था। परिजन को अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

15 साल से अलग रहते हैं पिता

मौके पर पहुंची पुलिस ने खिड़की से अंदर देखा तो निधि की लाश पंखे से दुपट्टे पर लटकी थी। निधि भूसा मोड़ इलाके में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थी। निधि के पिता अशोक तिवारी करीब 15 साल से परिवार से अलग रह रहे हैं। निधि तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थी। वह रील्स बनाकर पोस्ट करती थीं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर लाखों फॉलोअर्स थे। वह स्थानीय कार्यक्रमों में भी शिरकत करती थीं।

ये भी पढ़ें

निधि तिवारी कौन थीं?

निधि तिवारी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं। वह डांस रील्स बनाकर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर शेयर करती थीं और स्थानीय कार्यक्रमों में भी शामिल होती थीं।

निधि तिवारी की मौत कहां हुई?

निधि तिवारी मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अपनी मां और छोटी बहन के साथ रहती थीं। उनकी मौत उनके घर में हुई।

निधि तिवारी की मौत कैसे हुई?

दिए गए विवरण के अनुसार निधि का शव उनके कमरे में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौत की परिस्थितियों की आधिकारिक पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी।

क्या निधि तिवारी ने मौत से पहले कोई सोशल मीडिया पोस्ट किया था?

दिए गए विवरण के अनुसार उन्होंने फेसबुक पर एक भावनात्मक पोस्ट साझा किया था। हालांकि, इस पोस्ट को उनकी मौत का कारण मानना उचित नहीं होगा। इसके पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

निधि तिवारी के सोशल मीडिया पर कितने फॉलोअर्स थे?

दिए गए विवरण के अनुसार फेसबुक पर उनके 9 लाख से अधिक और इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे।