Nirmala Sapre’s Defection Case: निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में नया मोड़, कोर्ट में दिया बड़ा बयान, खुद को बताया इस पार्टी का सदस्य, जानिए कब होगी अगली सुनवाई

निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में नया मोड़, कोर्ट में दिया बड़ा बयान, खुद को बताया इस पार्टी का सदस्य, Nirmala Sapre's Defection Case Latest Update

Nirmala Sapre’s Defection Case: निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में नया मोड़, कोर्ट में दिया बड़ा बयान, खुद को बताया इस पार्टी का सदस्य, जानिए कब होगी अगली सुनवाई
Modified Date: April 1, 2026 / 12:10 am IST
Published Date: April 1, 2026 12:10 am IST

जबलपुरः Nirmala Sapre’s Defection Case मध्यप्रदेश के सागर जिले की बीना सीट से विधायक निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में नया मोड़ आ गया है। निर्मला सप्रे की विधायकी शून्य करने की मांग वाली, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार की याचिका पर जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई है। निर्मला सप्रे ने हाईकोर्ट में बड़ा चौंकाने वाला जवाब पेश करते हुए कहा है कि वो अब भी कांग्रेस में ही हैं। ऐसे में अदालत ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार से निर्मला सप्रे के दलबदल से जुड़े सुबूत मांगे हैं। उमंग सिंघार के वकीलों का कहना कि वो आगामी 9 अप्रैल को पार्टी व्हिप की प्रतियां कोर्ट में पेश कर देंगे। इधर हाईकोर्ट ने मामले पर अगली सुनवाई के लिए 20 अप्रैल की तारीख तय कर दी है।

Nirmala Sapre’s Defection Case बता दें कि बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा नेताओं के साथ मंच साझा करती नज़र आईं थीं जिसके बाद खुद भाजपा ने ऐलान किया था कि निर्मला, कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं हैं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दलबदल कानून का हवाला देकर विधानसभा स्पीकर के सामने याचिका दायर की थी और निर्मला का चुनाव शून्य घोषित करने की मांग की थी। सिंघार ने विधानसभा स्पीकर द्वारा सुनवाई ना करने की बात कहकर हाईकोर्ट में ये याचिका दायर की थी जिस पर अब निर्मला सप्रे ने जवाब दिया है कि वो कांग्रेस में ही बनी हुईं हैं। बहरहाल हाईकोर्ट ने मामले पर 20अप्रैल को अगली सुनवाई तय कर दी है।

इन्हें भी पढ़ेंः-


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।