Reported By: Indresh Suryavanshi
,उज्जैनः Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन में I Love Mohammad लिखे बैनर लगाने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। शनिवार को एक बार फिर लोहे का पुल क्षेत्र स्थित मस्जिद के समीप अज्ञात लोगों ने ऐसा ही बैनर टांग दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नगर निगम टीम की मदद से बैनर उतारकर जब्त कर लिया। पुलिस की तत्परता से नहीं बिगड़ा माहौल घटना की जानकारी मिलते ही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
Ujjain News: नगर निगम की सहायता से बैनर को तत्काल हटाया गया। पुलिस की सक्रियता और इलाके में मौजूद बल की सतर्कता के चलते स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। हालांकि बैनर हटाए जाने से मुस्लिम समाज के कुछ लोग नाराज दिखे, लेकिन भारी पुलिस फोर्स को देखकर उन्होंने कोई विरोध नहीं किया और माहौल बिगड़ने से बच गया। तीन दिन पहले ईदगाह पर भी लगा था बैनर यूपी के कानपुर में रामनवमी पर हुए बवाल के बाद से कई जगह इस तरह के बैनर लगाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उज्जैन भी इससे अछूता नहीं रहा।
24 सितंबर को शहर के ईदगाह पर “I Love Mohammad” का बैनर लगाया गया था। इसके जवाब में कुछ श्रद्धालुओं ने कालिदास अकादमी में गरबा आयोजन के दौरान “I Love Mahakal” का बैनर टांगकर जयकारे लगाए थे। पुलिस की तत्परता से तब भी मामला शांत कर दिया गया था। जांच में जुटी पुलिस लोहे का पुल क्षेत्र में लगे बैनर को लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल बैनर लगाने वालों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि ऐसे तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा, जो शहर की शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।